अपराधउत्तराखंड

पत्नी और ससुरालवाले जीने नहीं दे रहे… 9 पन्नों का सुसाइट नोट लिख युवक ने लगाई फांसी

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड lदेहरादून जिले के विकासनगर के पहाड़ी गली चौक में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से नौ पेजों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसमें पत्नी और ससुराल पक्ष को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड लेटर में लिखा है कि पत्नी और ससुरालियों से वह बहुत परेशान है और इसलिए ऐसा कदम उठा रहा है। मृतक के पिता के तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि पहाड़ी गली चौक कैनाल रोड पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मयंक त्यागी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। जहां 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र हरिदास वर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट खमरोली कालसी अचेत अवस्था में घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा हुआ था। मौके पर उसका भाई अशोक मौजूद था। जिसके द्वारा बताया कि उसके भाई ने चुन्नी की सहायता से पंखे से लटकर फांसी लगा दी थी। उसने ही उसको नीचे उतार दिया था। पुलिस उसे विकासनगर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अनबन के बाद पत्नी चली गई थी
कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई थी मृतक महेंद्र पहाड़ी गली चौक पर किराए के मकान में पत्नी सहित रहते थे। मृतक तथा उसकी पत्नी संदीप एक होटल में काम करते थे। मृतक तथा उसकी पत्नी के बीच किसी कारण से अनबन हो गई थी। जिस कारण मृतक की पत्नी घर से कहीं चली गई थी। मृतक उसकी तलाश कर रहा था। उसके बाद मृतक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक का तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं है। मृतक के पास से नौ पेजों का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी व ससुराल के लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता हरिदास ने लिखित तहरीर देकर अपनी बहु आशिका एवं उनके मायके वालों पर अपने पुत्र की हत्या करने का शक जताया है।

कोतवाल ने बताया कि तहरीर और घटनास्थल का निरीक्षण, मौके से प्राप्त सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के पत्नी और ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button