लिव-इन में रह ही देहरादून की छात्रा की डिलीवरी के बाद मौत, UCC पर नहीं लिखाया था नाम

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड lदेहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के कुछ दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर निवासी यह छात्रा अपने ही क्षेत्र के एक युवक के साथ यहां रह रही थी। बताया जा रहा है कि इन्होंने यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था और न ही इनके परिजनों को दोनों के बारे में कोई जानकारी थी।जानकारी के अनुसार, रविवार को तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि खटीमा की रहने वाली एक युवती सुभाषनगर स्थित यूनिवर्सिटी से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।प्रेमी ने भी उसी कॉलेज से पढ़ाई की
वह खटीमा के ही रहने वाले प्रेमी के साथ यहां लिवइन में रह रही थी। मनीष ने भी इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई की है। पुलिस के मुताबिक युवती गर्भवती थी। कुछ दिन पहले उसने आठ महीने के गर्भ पर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी सिजेरियन प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु को एनआईसीयू में रखा गया है।
प्रेमी के साथ रह रही थी छात्रा
युवती डिलीवरी के बाद प्रेमी के साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी ज्यादा बिगड़ गई। प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। बेटी की मौत की खबर मिलते ही खटीमा से उसके परिजन भी देहरादून पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



