उत्तराखंड

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने की आत्महत्या, दो महीने पहले ही किया था ज्वाइन

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड lमसूरी में आईटीबीपी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था।जानकारी के अनुसार, यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा(38) पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान ने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई और शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया। सामने आया कि इसके पहले जुलाई 2025 में भी पिथौरागढ़ में जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button