कोलकत्ता

ममता बनर्जी सरकार में लोकतंत्र खतरे में : जगन्नाथ सरकार

कोलकाता (जनादेश एक्सप्रेस)

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले के बाद भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है। बुधवार सुबह मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था पर सीधा हमला हो रहा है।

यह घटना मंगलवार को तब हुई, जब शुभेंदु अधिकारी कूचबिहार जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर भाजपा की रैली का नेतृत्व करने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला खग्राबाड़ी इलाके में पहुंचा, वहां काले झंडे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू हो गया। भाजपा नेताओं के अनुसार, दोपहर लगभग 12.35 बजे तृणमूल कांग्रेस के झंडे और काले झंडे लिए एक समूह खग्राबाड़ी क्रॉसिंग पर इकट्ठा हुआ और काफिले पर हमला किया।

भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा, “बंगाल में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी संविधान का पालन नहीं करती, यह कोई नई बात नहीं है। यह नहीं होना चाहिए। वह अक्सर देश के खिलाफ बयान देती हैं और विपक्षी नेताओं को धमकाती भी हैं।” सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य पुलिस अब सत्तारूढ़ दल का हिस्सा बन चुकी है। आज पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के लिए काम कर रही है।”

भाजपा ने इस हमले को शुभेंदु अधिकारी को डराने के लिए तृणमूल कांग्रेस की “पूर्व नियोजित साजिश” बताया है। पार्टी का कहना है कि यह घटना राज्य के बिगड़ते राजनीतिक माहौल की स्पष्ट झलक है। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने के इरादे से हमला किया गया था। गृह मंत्रालय ने भी घटना की खबर ली है।—–

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button