अपराधउत्तराखंडदेशव्यंग

PUBG के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों और फावड़े से पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला

कृतिका भारद्वाज

जनादेश l :झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में एक माह पहले पबजी खेलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर फावड़े एवं सरिया से हमला कर दिया।इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको रुड़की सिविल अस्पताल से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक किसी ने भी घटना की तहरीर नहीं दी है। वहीं इस मामले का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।लाठरदेवा गांव में बच्चों एवं किशोरों के बीच एक माह पहले पबजी खेलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। तब मोहल्ले के लोगों ने इस विवाद को शांत करा दिया था लेकिन तब से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी।शनिवार को जावेद एवं उसका पुत्र जैनुद किसी काम से जा रहे थे। तभी पांच छह युवकों ने दोनों पिता-पुत्र को घेर लिया। उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।


जब दोनों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपितों ने फावड़े एवं सरिया से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया।इस मामले का वीडियो किसी ने बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। तब तक यहां पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से आरोपितों को छुड़ाया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश में टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button