
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /हरिद्वार। भारत माता मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यामित्रानंद गिरि महाराज की पावन स्मृतियों को विराट स्वरूप प्रदान करने हेतु उनकी समाधि स्थली पर “श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह” का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन का आज शुक्रवार को समापन दिवस रहा।इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर सहित कई अतिथि शामिल हुए। श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना के बाद आयोजन स्थल पर धर्म सभा शुरू हुई।
कार्यक्रम में वैदिक आचार्यों द्वारा विशेष पूजन, मंगलाचार एवं गुरुचरण वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट, हरिद्वार की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘समन्वय पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया। इस वर्ष यह सम्मान स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के डॉ. अनुज सिंघल एवं डॉ. तारा सिंघल को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।यह पुरस्कार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि आदि के करकमलों से दिया गया है।


