अपराधउत्तराखंड

देहरादून में कारोबारी के हत्यारे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुए गिरफ्तार

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /देहरादून। तिब्बती मार्केट में कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाशों के साथ गुरुवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह गैस एजेंसी मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया गया।गुरुवार तड़के नाकेबंदी व चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के पैर पर गोली लगी जिसे उपचार के लिए कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं दूसरे बदमाश के साथ पुलिस की लालतप्पड़ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया।

बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली। लगातार पूछताछ जारी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button