
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सोहेल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है और पॉलीटेक्निक संस्थान में अध्ययनरत था। मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।स्वजनों के अनुसार, वे अपनी बीमारी के उपचार के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित युवक ने मौका पाकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराता रहा।आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के स्वजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित की तलाश तेज की।
धौलादेवी थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।