धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, खिलाड़ियों को नौकरी और बुजुर्ग महिलाओं को सहायता पर फैसला संभव

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाएंगे।
खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी पर प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
बुजुर्ग महिलाओं को सहायता योजना पर विचार
कैबिनेट बैठक में बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़ा प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ सकता है। सरकार सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है।
अन्य विभागों के प्रस्ताव भी एजेंडे में
इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और कार्मिक विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल विचार कर सकता है।
माना जा रहा है कि बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का सीधा असर आम जनता और राज्य के विभिन्न वर्गों पर पड़ेगा।


