उत्तराखंड

एयरहोस्टेस के इश्क में पागल डॉक्टर ने डेंटिस्ट पत्नी को लात-घूसों से पीटा, एक साल पहले हुई लव मैरिज

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /उत्तराखंड lमैट्रिमोनियल साइट के जरिए जीवनसाथी की तलाश करना एक महिला डॉक्टर के लिए भयानक त्रासदी बन गया। देहरादून की एक महिला डेंटिस्ट का वैवाहिक जीवन महज कुछ ही महीनों में दहेज की लालच और पति के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ गया। आरोप है कि डॉक्टर पति ने अपनी एयरहोस्टेस प्रेमिका के चक्कर में डेंटिस्ट पत्नी को बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देहरादून निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी डॉ. सक्षम अरोड़ा से जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। जान-पहचान प्यार में बदली और 5 मार्च 2025 को दोनों का विवाह धूमधाम से हुआ। पीड़िता के परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी खर्च किया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया।दहेज का दबाव और मानसिक प्रताड़ना
पीड़िता के अनुसार, शादी के तुरंत बाद पति और ससुराल वालों ने सोने के जेवरों और पैसों के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। ससुर ने घर में कमरे बनवाने के लिए मायके से पैसे लाने की मांग की। जब पीड़िता ने मना किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

एयरहोस्टेस के इश्क में पागल हुआ पति
रिश्ते में दरार तब और गहरी हो गई जब पीड़िता को पति के अवैध संबंधों का पता चला। आरोप है कि डॉ. सक्षम का अपनी ही एक पेशेंट (मरीज) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जो पेशे से एयरहोस्टेस है। जब पीड़िता ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो पति ने सारी हदें पार कर दीं। विरोध करने पर डॉ. सक्षम ने अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और लात-घूंसों से उसे बुरी तरह पीटा। हद तो तब हो गई जब करवाचौथ के अगले ही दिन सास ने पीड़िता के सारे गहने छीन लिए।

घर से निकाला, पुलिस की शरण में पीड़िता
लगातार हो रहे उत्पीड़न के बाद 30 अक्टूबर 2025 को ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने किसी तरह सहारनपुर के कुतुबशेर थाने पहुंचकर अपना मेडिकल कराया। वहां भी आरोपी पति ने उसे रोकने और धमकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की फटकार के बाद वह पीछे हटा।

रायपुर थाने के एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति डॉ. सक्षम अरोड़ा और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button