उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़
रुद्रपुर सिडकुल की ग्रीन पैनल प्लाईवुड फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और लैपटॉप जब्त

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /रुद्रपुर। सिडकुल की ग्रीन पैनल में इनकम टैक्स की टीम ने रेड डाली है। टीम दिल्ली से आई है। बता दें कि ग्रीन पैनल प्लाई बनाने वाली फैक्ट्री है। गुरुवार सुबह 8बजे से टीम सर्वे में जुटी है। टीम कई दस्तावेज और लैपटॉप जब्त कर खंगाल रही है।इसके अलावा मेट्रोपोलिस सीटी निवासी स्टील व्यापारी के घर में भी इनकम टैक्स की रेड हुई है। बंद कमरे में पूछताछ जारी है, दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम व्यापारी को सुबह जिम से उठा ले गई थी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।



