उत्तराखंड

चंपावत में 10 रुपये का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित को जेल भेजा

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lबनबसा (चंपावत)। चाची के घर जा रही एक नाबालिग लड़की को एक युवक ने 10 रुपये का लालच देकर उसे जबरन दुकान के अंदर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

इधर पास से ही गुजर रही उसकी चचेरी बहन के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी।

साथ ही आरोपित को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एक महिला ने बनबसा थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल की दोपहर में उसकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी नजदीक चाची के घर जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में मूल रूप से न्यूरिया, पीलीभीत उत्तर प्रदेश व हाल निवासी बनबसा के मन्नू नायक पुत्र मजर अहमद ने 10 रुपये का लालच देकर उसकी पुत्री को अपने पास बुलाने का प्रयास किया।

जब लड़की नहीं गई, तो जबरन उसे एक दुकान में दुष्कर्म के इरादे से ले गया और शटर बंद करने लगा। चीख पुकार सुनकर उसकी चचेरी बहन की नजर पड़ी।

शटर खोलकर जब उसने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे लात मार कर चोटिल कर दिया। जिसपर वह शोर मचाने लगी।

इधर मोहल्ले में हल्ला-गुल्ला होने पर लोगों ने नाबालिग को आरोपित के चंगुल से छुड़ाया।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button