हरियाणा

महिला ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फांसी लगाकर दी जान

फतेहाबाद,(जनादेश एक्सप्रेस)

जिले के भट्‌टू मंडी कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार काे एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने भट्‌टू मंडी में बने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लगी लोहे की सीढ़ी पर फंदा लगाकर जान दे दी। इस बारे सूचना मिलते ही भट्टूकलां पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और महिला की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के मौके पर आने के बाद शव को उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भट्‌टू कलां निवासी ठाकर राम भाट की पत्नी 40 वर्षीय अमिया देवी सुबह घर से निकली। घरेलू कारणों से परेशान होने की वजह से उसने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रखी लोहे की सीढ़ी से लटक कर जान दे दी। किसी राहगीर ने उसे लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भट्टू थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला की शिनाख्त करवा कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद शव को नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button