भ्रष्ट पदाधिकारी के लिए,कर्मचारी करते हैं सेविका का जुगाड़
एमडीडीए में फैली भ्रष्टाचार की जड़ो का जल्द खुलासा

अभय कुमार —
” कुछ भ्रष्टाचारी होने के साथ-साथ चरित्र विहीन भी है, जिनका चेहरा समाज के सामने लाना बेहद जरूरी है ताकि ऐसे लोगों से समाज को कलंकित होने से बचाया जा सके. “
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण जिसे छोटे शब्दों में एमडीडीए के संज्ञा दी जाती है इस एमडीडीए के कारनामों को जितना बताया जाए उतना कम है. जनादेश एक्सप्रेस की टीम पिछले कुछ महीनो से एमडीडीए के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी व कर्मचारी के कार्य करने के तरीकों को बड़ी गंभीरता से निरीक्षण कर रही थी. इस क्रम में जो चीज सामने आई वह बेहद ही चौंकाने वाली थी, एमडीडीए के कुछ एई लेवल के पदाधिकारी एक बड़े शख्स के इशारे पर जो भ्रष्टाचार का खेल -खेल रहे थे अब उसे आम जनता के सामने रखने का समय आ गया है. बताते चलें कि आम आदमी के लिए एमडीडीए में कोई काम करना टेढ़ी खीर हो गया है, और वही खास आदमी के लिए सारे नियम कानून ताख पर दिए जाते हैं और सारे काम हो जाते है. आखिर कौन लोग हैं जिनके लिए सारे नियम कानून तोड़ दिए जाते हैं और सुविधा शुल्क लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इन सारे तथ्यों का खुलासा जनादेश एक्सप्रेस में बहुत जल्द किया जाएगा किसने कितने रुपए की लूट खसोट की कौन मध्यस्थ किया, लाभ पाने वाला व्यक्ति कौन था ? क्या लाभ पाने वाली संस्था कौन सी थी ? कितने रुपए अथवा कौन सी सुविधा लेकर के लाभार्थी को खुश किया गया. क्या सभी तथ्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में निवास करने वाले लोगों तक पहुंचना अनिवार्य है ताकि लोगों कोई आभास हो जाए कि काम करने का तरीका कैसा होना चाहिए, इसके साथ-साथ सरकार की भी चेतना जागृत हो जाए कि क्या इस प्रकार के कार्य करने को जीरो टॉलरेंस पर किए गए कार्य की संज्ञा दी जा सकती है. अगर नहीं तो समय रहते इस पर ध्यान देना होगा पर ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी व अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा.