उत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, महिला यात्री की मौत, 17 घायल

चमोली (उत्तराखंड)। चारधाम यात्रा के दौरान शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोशीमठ के निकट पैनी क्षेत्र में गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे।

दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ धाम जा रहा था, तभी जोशीमठ के पास पैनी क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button