केंद्र ने SASCI योजना के तहत उत्तराखंड को 759 करोड़ रुपये की मंजूरी
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /देहरादून /उत्तराखंड :पहले चरण में 734 करोड़ स्वीकृत, अब 25 करोड़ की अतिरिक्त किस्त जारी; मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
भारत सरकार ने विशेष सहायता से राज्यों में पूंजीगत निवेश (SASCI) योजना के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 759 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी है। इस योजना के प्रथम चरण में राज्य को 734 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, जबकि अब 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी की गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के लिए स्वीकृत कुल सहायता राशि 759 करोड़ रुपये हो गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास प्रयासों में निरंतर सहयोग कर रही है। यह सतत सहायता उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति देगी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।