अपराधउत्तराखंड

रुड़की के रामपुर में चाय की दुकान में सिलेंडर फटा, दो गंभीर घायल

रुड़की के रामपुर में बुधवार सुबह एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके से दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /:रुड़की से सटे रामपुर में बुधवार सुबह चाय की दुकान में एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया धमाका इतना तेज आगे आसपास के लोग दहशत में आ गए सिलेंडर फटने की चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में सुबह साढ़े पांच बजे गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय दुकान में कुछ लोग मौजूद थे। धमाके में दुकान को नुकसान पहुचा है। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हादसे के समय दुकान में मौजूद दो लोग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।लोगों ने दुकान के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button