
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /देहरादून। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे एवं चार अन्य के खिलाफ बाजपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपा विधायक ने मामले में पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराया जाए। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है l हमारी टीम इसमें लगातार पल -पल जानकारी ले रही है l



