
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड lदेहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बेवाला में संपत्ति विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की। गर्भवती को न सिर्फ लाठी-डंडों से पीटा, दहशत पैदा करने के लिए उन पर पांच खूंखार कुत्ते छोड़ दिए। पीड़ित दंपति ने उन्हें घर से निकालने का भी आरोप लगाया है।पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाभी समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मैदा मिल, मोहब्बेवाला निवासी रिंकू थापा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद उनकी भाभी गीता थापा ने अपनी बहन सीता, जीजा सतीश और अन्य रिश्तेदारों को घर बुला लिया।गर्भवती को लाठी-डंडों से पीटा
आरोप है कि इन लोगों ने नौ जनवरी को रिंकू का से बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने रिकू जर उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए उन पर पांच कुत्ते छोड़ दिए और घर का रास्ता ईंटें लगाकर बंद कर दिया।पटेलनगर इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी गीता थापा, सीता, सतीश, आदित्य, ममता बिल्टोरिया और सुनील बिल्टोरिया सभी निवासी मोहब्बेवाला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


