
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /हरिद्वार। होटल में मंगलवार को एक एनआरआइ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
एनआरआइ महिला अन्ना चौहान (66 वर्ष) निवासी संयुक्त राज्य अमेरिका अपने 17 व्यक्तियों के ग्रुप के साथ हरिद्वार आई थी। वह सप्तऋषि क्षेत्र में होटल परफेक्ट प्रीमियम में रुके थे।
अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल हरिद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौत की सूचना महिला की बेटी अलीशा को दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टया ये माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई है। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


