उत्तराखंड

चंपावत में बीच सड़क पर दिखा शावक, बना कौतूहल; दहशत में लोग

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /चंपावत। बनबसा के कैनाल रोड पर देर रात गुलदार का शावक दिखने से कौतूहल बना था। साथ ही स्थानीय लोगों में दहशत भी थी। बताया जा रहा है कि शावक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से वह घायल होकर सड़क पर ही मूवमेंट कर रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम उसे ले गई।मंगलवार की रात बनबसा के कैनाल रोड पर घायल अवस्था में बीच सड़क में विचरण करते गुलदार का शावक देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिछले पैर में टक्कर मार दी थी, जिसकी वजह से वाह सड़क नहीं पार कर पा रहा था। ठीक से चलने में भी असमर्थ था।बीच सड़क पर शावक को देख घंटों कौतूहल की स्थिति बनी रही। वाहन उसे बचते बचाते निकले। वहीं स्थानीय लोगों ने बात का माहौल है। बताया जा रहा है कि कई दिन से गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है।

वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। दुर्घटना कैसे हुई, कैसे शावक को चोट लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग की टीम उसे उपचाराधीन रखा है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button