उत्तराखंड

हरिद्वार में ग्राम प्रधान के भाई की गोली लगने से संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /लक्सर। मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में ग्राम प्रधान के भाई की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि खुद को तमंचे से गोली मारकर उसने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के ग्राम प्रधान सहदेव सिंह के भाई नकुल का करीब दो वर्ष पूर्व पत्नी के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अवसाद की स्तिथि में चल रहा था। बताया गया है कि पिछले काफी समय से वह इधर उधर रह रहा था तथा घर पर कभी-कभी आता था।बुधवार को वह गांव आया था कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नकुल ने अपने कमरे में तमंचे से से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन कमरे की ओर दौड़े। कमरे मे नकुल को लहूलुहान हालत में पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पत्नी के साथ तलाक के बाद से मृतक अवसाद की स्थिति में बताया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button