उत्तराखंड

रुड़की की गंगनहर में दिखे 13 गोवंश के शव, हिंदू संगठनों में आक्रोश; कहा- ‘जानबूझकर घटना को दिया अंजाम’

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर नगर झाल में उस समय सनसनी फैल गई। जब झाल में बहकर आए 13 गोवंश के शव फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर कड़ा रोष जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से झाल में फंसे सभी गोवंश के शवों को बाहर निकलवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के लोग मौके पर मौजूद रहे।हिंदू संगठनों का आरोप है कि गोवंशों को जानबूझकर बहाया गया है और इसके पीछे संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोवंश के शव कहां से और किन परिस्थितियों में बहकर आए है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button