उत्तराखंड

हरिद्वार :बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /हरिद्वार /उत्तराखंड lसुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में देर रात दो बजे आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत और पांच वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।शुक्रवार तड़के ढाई बजे अग्निशमन केंद्र मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल को आग लगने की सूचना दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। चार दमकल वाहनों के मदद से करीब तीन घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया।गोदाम मालिक वसीम अहमद ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया कि गोदाम में रखें प्लास्टिक,पॉलिथीन,कबाड़ और स्क्रैप का काफी सामान जल कर राख हो गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोदाम में आग कर्मचारियों द्वारा आग तापने में की गई लापरवाही के कारण लगी।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button