अपराधउत्तराखंड

स्कूल से घर लौटे बच्चे ने टीचर के बारे में बताई ऐसी बात, माता-पिता तुरंत पहुंचे पुलिस स्टेशन

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा एक के छात्र को शिक्षक ने गलत तरीके से छूआ और अशोभनीय हरकत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया गया कि पीड़ित छात्र ने स्कूल से घर लौटने के बाद परिजनों को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। मासूम की बात सुनकर स्वजन सकते में आ गए और तुरंत इसकी शिकायत झबरेड़ा थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है और वे स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button