केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा देहरादून में, हिमालयन विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में की शिरकत

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /डोईवाला (देहरादून)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को देहरादून पहुंचे। यहां वह हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वामी राम की समाधि स्थल पर भी गए।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक विशेष और ऐतिहासिक दिन है जिसमें एक यात्रा को समाप्त कर नयी यात्रा शुरू करने जा रहे है। आपका भविष्य बनाने में आपके माता-पिता आपके गुरुजन विशेष बधाई के पात्र हैं जिनकी मेहनत के कारण आज आप इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। स्वामी राम ने मानवता की दृष्टि से एक विजनरी कार्य किया जो कि आज हिमालयन यूनिवर्सिटी में देखने को मिलता है।जहां पर आज केवल डिग्री ही नहीं मिलती डिग्री के साथ-साथ मानव रचना की भी चिंता होती है। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन बधाई का पात्र है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और उनकी विजनरी और लीडरशिप में 2047 का विकसित भारत का सपना जिसके लिए बहुत बड़े कदम लिए गए हैं उसके नतीजे हमें देखने को मिलते हैं। आज खुशी की बात है कि हमने पिछले 11 वर्षों में चार लार्जेस्ट इकोनामी में खड़े हैं।आज भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनामी में खड़ा है।
1001 छात्रों को डिग्रियां, मेधावियों को मिलेंगे विशेष पुरस्कार
समारोह के दौरान मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान, एवं बायो साइंसेज संकायों के कुल 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को अकादमिक अवॉर्ड, 02 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की रही गरिमामयी उपस्थिति
दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि रहे।
वर्ष 2017 में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तृतीय दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, चतुर्थ दीक्षांत समारोह में तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, तथा वर्ष 2022 में आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि रहे।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के छठे एवं सप्तम दीक्षांत समारोह में भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



