उत्तराखंड
ऋषिकेश में सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, अवैध रिफिलिंग की आशंका

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /ऋषिकेश। आज सोमवार को ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में एक घर में सिलिंडर फटने से अचानक आग की लपटें उठनी लगी। धमाके की गूंज व आग की लपटें देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिलिंडर फटने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने एलपीजी की अवैध रिफिलिंग को लेकर भी अंदेशा जताया है।
बता दें कि बीते तीन फरवरी को भी नागरिक आपूर्ति विभाग ने ऋषिकेश से लगे लक्कड़घाट रोड में एक घर पर बड़े स्तर पर हो रही अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया था। इस छापे में विभागीय टीम ने 146 कामर्शियल समेत घरेलू सिलिंडर बरामद किए थे।



