लखीमपुर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ पर कोतवाली में हंगामा, दूसरे समुदाय का युवक गिरफ्तार

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /लखीमपुर। अपनी माँ की दुकान पर गई एक बालिका के साथ पड़ोस की नाई की दुकान पर काम करने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। बालिका द्वारा अपनी माँ को बताने पर उसने कोतवाली में तहरीर दी जिसपर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण मामला तूल पकड़ गया और देर रात कोतवाली में हंगामा शुरू हो गया। लोगो की भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सोमवार देर शाम आठ वर्षीय बालिका अपनी माँ की दुकान पर गई थी।इसी दौरान पड़ोस की नाई की दुकान पर काम करने वाला सद्दाम वहां पहुंच गया और बालिका को फुसलाकर अपने पास बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
आरोप है कि उसने बालिका के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। थोड़ी देर बाद जब बालिका अपनी माँ की दुकान पर पहुंची तो उसने मा को पूरी बात बताई। इस पर बालिका की माँ ने नाई की दुकान पर सद्दाम को ढूढने का प्रयास किया पर दुकान बंद हो चुकी थी।
इसके बाद बालिका की माँ ने और लोगो मो मामले की जानकारी दी जिसपर तमाम लोग एकत्र हो गए और वे लोग थाने पहुच गए। बालिका की माँ ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस उसमें हीलाहवाली करने लगी।इस पर थाने में मौजूद लोग भड़क गए और कोतवाली में ही हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी के दूसरे समुदाय से जुड़े होने के कारण मामला तूल पकड़ गया और थाने में सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई।
मामले को बिगड़ता देख कोतवाल ने तुरंत मुकदमा दर्ज करा दिया और आरोपी को भी पुलिस ने उसके घर से पकड़ लिया। आरोपी के गिरफ्तार होने बाद मामला शांत हो गया और भीड़ भी थाने से चली गई। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बालिका से छेड़छाड़ का मामला था निस्कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ लिया गया है।



