
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /पिथौरागढ़। स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहा युवक पुलिस को देखते ही फरार हो गया । पुलिस ने स्कूटी से दो पेटी अवैध शराब बरामद की है। गुरुवार को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा बढ़ावे रोड पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पिथौरागढ़ की ओर से आ रही एक स्कूटी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।पुलिस को देखकर स्कूटी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर स्कूटी को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब या नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



