उत्तराखंड

नैनीताल में बर्खास्त शिक्षक के घर से मिले दो तमंचे और एके-47 के कारतूस, पॉक्सो केस से छूटकर आया था

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश उत्तराखंड /हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में पुलिस ने दो अवैध तमंचा व एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं। अवैध तमंचा रखने वाला बुजुर्ग पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है। इसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था।पॉक्सो केस में जेल से छूटकर आया था घर
पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का कारतूस और 7.65 एमएम के 10 कारतूस मिले।सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से हथियार बरामद
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर परिवार को धमकाता था। तलाशी के दौरान हथियार अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने आरोपित को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और 7/25(1क) आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध लग रही
पुलिस के मुताबिक आरोपित की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध लग रही है और उसने मौके पर आत्महत्या जैसी हरकत करने की कोशिश भी की। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button