उत्तराखंड

आईआईटी रुड़की के छात्र का शव छह दिन बाद गंगनहर से बरामद, पैर फिसलने से गंगनहर में था डूबा

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /उत्तराखंड lआईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र का शव छह दिन बाद गंगनहर से बरामद हुआ है। विगत 11 फरवरी की शाम आईआईटी रुड़की आशीष शुक्ला अपने दोस्तों के साथ गंगनहर के पास घूमने आया था। जहां पर अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था।उसके डूबने का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया था। घटना के बाद पुलिस और जल पुलिस के द्वारा गगनहर में सर्चिंग अभियान चलाकर आशीष शुक्ला की तलाश की जा रही थी। आशीष शुक्ला उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button