उत्तराखंड

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव परिणाम घोषित, देहरादून और हरिद्वार का रहा दबदबा

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्य पदों के लिए मतगणना शनिवार तड़के पूरी हो गई है। 23 सदस्य पदों में से पांच जबकि पुरुष के 18 सदस्यों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

परिणाम से साफ है कि बार काउंसिल में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले का दबदबा कायम रहा, जबकि राज्य के 9 जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं हो सका।

परिणाम के अनुसार देहरादून से राकेश गुप्ता, कुलदीप कुमार, राजबीर सिंह बिष्ट, एसएस पुंडीर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेंद्र पुंडीर, राकेश नेगी, रंजन सोलंकी, वाईएस तोमर, हरिद्वार के सुखपाल सिंह, मुन्फैत अली, ऊधमसिंह नगर के डीके शर्मा, दिवाकर पांडे, चंद्रशेखर जोशी, हरि सिंह नेगी, नैनीताल के विकास बहुगुणा, हल्द्वानी के मेहरबान सिंह कोरंगा, राजन सिंह मेहरा ने जीत दर्ज की।पराजित मुख्य प्रत्याशियों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य विजय भट्ट, पूर्व चेयरमैन अर्जुन सिंह भंडारी हैं। जबकि पांच विजयी महिला सदस्य पद में देहरादून से अनुपमा गौतम, पूर्व चेयरमैन रजिया बेग, यूएस नगर से अमनदीप कौर, सुशीला मेहता बिष्ट, रुड़की से हिमानी बोहरा शामिल हैं।बार काउंसिल सचिव विजय सिंह के अनुसार परिणाम की औपचारिक घोषणा दोपहर तक की जाएगी। बार काउंसिल चुनाव में कुल 14809 मतदाताओं में से 10993 मतदाताओं ने मतदान किया था, जबकि मतगणना में 844 वोट निरस्त हुए। कुल 104 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें 20 महिला प्रत्याशी शामिल थी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button