उत्तराखंड

असली छात्र घर, फर्जी परीक्षा केंद्र पर; 10वीं बोर्ड एग्जाम में फोटो बदलकर बैठाए, ‘प्रिंसिपल’ धरा

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lउत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल के प्रिंसिपल चंगेज अंसारी को गिरफ्तार किया है।रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा के अनुसार, आरोपी ने आठ से 12 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराए और असली छात्रों की जगह दूसरे परीक्षार्थियों को बैठाया। बता दें कि 24 फरवरी को उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की हिंदी की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर में चार छात्र और चार छात्राएं संदिग्ध मिले।

मामले में मुकदमा दर्ज
जांच में सामने आया कि ये सभी वास्तविक परीक्षार्थी नहीं थे। इस पर प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सात आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए थे, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था।व्हाट्सऐप ग्रुप से चलती थी कोचिंग
पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान निवासी 40 वर्षीय चंगेज ‘द सक्सेज प्वॉइंट’ नामक व्हाट्सऐप ग्रुप से कोचिंग चला रहा था। उसने एक छात्रा के परिजनों से बोर्ड परीक्षा पास कराने के लिए रुपये लिए और दूसरी छात्रा की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button