उत्तराखंड
चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी; एक की मौत

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /विकासनगर। चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर कांडा बैंड के पास एक सवारी गाड़ी (तूफान) अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता शनिवार सुबह तब चला जब ग्रामीण पशुपालक चारा पत्ती लेने जंगल गए थे। सूचना के बाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
मृतक की पहचान महेश थापा निवासी त्यूणी के रुप में हुई है। इसके अलावा वाहन में अन्य लोग सवार थे या नहीं पुलिस इसका पता लगा रही है। घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।



