उत्तराखंड
हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और पथराव में 20 से ज्यादा घायल

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में होली के दिन रंग खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।पथराव व खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है।घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत और हल्का बल प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित की। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है।



