उत्तराखंड
देहरादून में शर्मनाक हरकत, होली पर रंग लगाने के बहाने युवती से छेड़खानी और मारपीट

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में होली के दौरान रंग लगाने के बहाने युवती से छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है।
घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों द्वारा परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए देखा जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है, जबकि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।



