रामनगर में हीटर से दम घुटने से ऑक्सीजन लेवल गिरा, बुजुर्ग की मौत

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /हल्द्वानी। रामनगर के पीरुमदारा में एक बुजुर्ग होली की रात हीटर जलाकर कमरे में सो गए। लेकिन अगले दिन वह सुबह उठ नहीं सके। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी मौत का कारण कमरे में ऑक्सीजन न होने से दम घुटने से बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट से सेवानिवृत 67 वर्षीय मोहन सिंह रामनगर के पिरुमदारा में अकेले रहते हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे उनके पुत्र भगत सिंह बोरा ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब आस पड़ोस के लोग उनके पिता मोहन सिंह के कमरे में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिले। इस पर उनको रामनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।तब उनका ऑक्सीजन लेवल 70 था। जिसमें वह कम सांस ले रहे थे। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया। इमरजेंसी में उनकी सांसें चल रहीं थी। लेकिन उपचार के दौरान सांस की नली डालते वक्त उनकी मौत हो गई।



