सिंगर रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत, ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर;

कृतिका भारद्वाज
जनादेश lथारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे होली खेलने अपने मायके बिडौरी आई थीं। ग्राम बिचपुरी में ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी भतीजी भी घायल हुई है।वे भतीजी के साथ बरुगाबाग से स्कूटी से बिडौरी आ रही थीं। टक्कर लगने के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में 10 वर्षीय भतीजी को भी चोटें आई हैं और उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ‘लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। लोकगायिका रिंकू राणा ने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।’
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने रिंकू को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्कूटी और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।परिवार में मातम पसरा
रिंकू राणा बंटी राणा म्यूजिकल ग्रुप की लोकगायिकां थीं। थारू संस्कृति के पारंपरिक गीतों के साथ-साथ हिंदी, कुमाउनी गीत और भजन भी गाती थीं। उन्हें बचपन से ही अपने भाई के साथ भजन गायन शुरू कर दिया था। वे तीन भाइयों की इकलौती बहन थीं। रिंकू की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक्सीडेंट में मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भी परिवार और लोक गायकों का आना-जाना लगा रहा। रिंकू की मौत पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी शोक जताया है। आपको बता दें कि रिंकू का एक बेटी भी है जो कि चौथी क्लास में पढ़ता है।



