उत्तराखंड

पत्नी से झगड़े में युवक को अपने ही घरवालों ने बेरहमी से मार डाला, जंगल में दफनाया; पूरा परिवार अरेस्ट

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lउत्तराखंड के पिथौरागढ़ में वनराजी समुदाय के गांव किमखोला में पत्नी से विवाद के दौरान एक युवक की परिजनों ने ही लोहे के पाइप और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में सगे छोटे भाई, दो चचेरे भाई व चाची को गिरफ्तार किया है। शव को दफना दिया गया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।पति और पत्नी के झगड़े ने इतना पति-पत्नी के बीच का मामूली झगड़ा अब एक खूनी दास्तान और कानूनी शिकंजे में तब्दील हो चुका है। हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पत्नी के पीछे निकले कुंदन की मौत ने न केवल एक जीवन लीला समाप्त की, बल्कि बीच-बचाव करने आए चाची और उनके परिवार को भी हत्या के संगीन आरोपों के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।ॉपति की मार से बचने चाची के घर भागी थी महिला
मंगलवार को कुंदन के चाचा प्रकाश सिंह रजवार ने बताया कि पहले उनके भतीजे और रेखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद गहराया तो मारपीट तक जा पहुंचा। पति की मार से बचने को रेखा पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची बसंती देवी के घर में घुस गई। रेखा ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह अपनी जान बचाने जिस चाची के घर में जा रही है, वहीं उसका सुहाग उजाड़ देंगे। कुंदन और रेखा के बीच शुरू हुआ झगड़ा बसंती के घर पहुंचने के बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

घायल सोच कर कुंदन को रात भर आंगन में ही छोड़ा
मारपीट के बाद कुंदन का शव आंगन में पड़ा था। सभी को लगा कि मारपीट के कारण वह घायल हो गया है और इस कारण ही अचेत अवस्था में पड़ा है। रात भर उसका शव आंगन में पड़ा रहा। अगले दिन सुबह कुंदन की मौत होने की जानकारी सामने आने पर उन्होंने लाश को चुपचाप ठिकाने लगाया। आरोप है कि अगले दिन सुबह आरोपियों ने कुंदन के शव को घर से करीब आधा किमी दूर झिपुखोला गधेरे में दफना दिया। जौलजीबी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
पत्नी की तहरीर ने खोला हत्या का राज
कुंदन की पत्नी रेखा अगर जौलजीबी थाने पहुंचकर तहरीर नहीं देती तो शायद यह मामला कभी उजागर नहीं होता। रेखा की सूचना के बाद ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। तब उन्होंने घटना और उसके बाद शव दफनाने की पूरी कहानी पुलिस को सुनाई।

‘अपनी पत्नी के खून का प्यासा हो गया था कुंदन’
पिथौरागढ़। हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पत्नी के पीछे निकले एक शख्स की खुद की ही जान चली गई। जिसे वह मारने निकला था, वह तो सुरक्षित है, लेकिन हमलावर पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। वनराजी गांव किमखोला भगतिरवा में घटी यह घटना सीमांत में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर किस तरह पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ एक विवाद, हत्या जैसे जघंन्य अपराध तक जा पहुंचा।
अपने ही सगे भाई की हत्या की वजह बन गया प्रदीप
हत्यारोपी प्रदीप सिंह रजवार मृतक कुंदन का सगा भाई है। चाची बसंती देवी के परिवार के अलावा वह भी कुंदन की हत्या में शामिल रहा है। उसने अपने ही सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
जौलजीबी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल महेश सिंह बोरा, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल मनोज मर्तोलिया, होमगार्ड ज्योति ऐरी आदि लोग शामिल रहे।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button