उत्तराखंड

मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जूटी पुलिस

देहरादून मे आत्महत्या व हत्या का दौर जारी

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /देहरादून: राजधानी देहरादून में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज में एमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मृतका अंबाला की रहने वाली थी और देहरादून के देहराखास क्षेत्र में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रताड़ना की बात सामने आई है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कार्रवाई
पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button