उत्तराखंड

चमोली :गैरबारम गांव में चारा पत्ती लेने जंगल गई भोजनमाता पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

कृतिका भारद्वाज

जनादेश lचारा पत्ती लेने जंगल गई गैरबारम गांव की एक महिला की पत्थर गिरने से दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह घास लेने जंगल गई थी। जहां पर ऊपर से एक बोल्डर आने से कमला देवी घायल हो गई। उसे 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोष कर दिया।ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आशंका जताई कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा है वहीं से पत्थर गिराया गया है। इसी कारण महिला की मौत हुई है। उन्होंने इसकी जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।पुलिस ने फिलहाल मामला शांत कर दिया है। सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता का कहना है कि महिला अस्पताल पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई थी। मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजन माता थी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button