बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना के हत्यारे बिहार पहुंचे, पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

कृतिका भारद्वाज
जनादेश lउत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र दिव्यांशु हत्याकांड में तीन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस खाली हाथ है। अधिकांश आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने सुरक्षित ठिकानों यानी बिहार फरार हो गए हैं। दून पुलिस के लिए अपराधियों का यह बिहार कनेक्शन एक बार फिर बड़ी चुनौती बन गया है। गिरफ्तारी को एसओजी और पुलिस टीम बिहार रवाना कर दी गई है।प्रेमनगर में केहरी गांव के हाईवे किनारे सोमवार रात मुजफ्फनगर निवासी बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या कर दी गई। सरेराह पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारा गया। तीन आरोपी प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिए थे। जबकि हमले में शामिल 12 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि आरोपी बिहार पहुंच गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दून एसओजी और प्रेमनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीमें बिहार के लिए रवाना कर दी गई हैं।विधानसभा घेराव की चेतावनी
दिव्यांशु जटराना हत्याकांड को लेकर जाट समाज में आक्रोश है। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 29 मार्च तक सभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जाट समाज विधानसभा का घेराव करेगा।
हॉस्टल संचालकों की भी तय होगी जिम्मेदारी
देहरादून। शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों में छात्रों के बीच बढ़ती गुटबाजी और आपराधिक प्रवृत्तियों को रोकने को दून पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिव्यांशु हत्याकांड के बाद बुधवार को सेलाकुई और प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन और हॉस्टल संचालकों संग बैठक कर कड़े निर्देश दिएएसएसपी ने प्रमेंद्र डोबाल ने साफ किया है कि यदि कोई छात्र आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो न केवल उस पर कार्रवाई होगी, बल्कि संबंधित संस्थान और हॉस्टल संचालक की जवाबदेही भी तय की जाएगी।।



