उत्तराखंड

विकासनगर :संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर में विवाद के बाद से बंद किया हुआ था फोन

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lजलालिया के पास जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर संदीप पंवार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि बगीचे के किनारे एक पेड़ पर डोरी के सहारे युवक ने फांसी लगाई हुई थी।मृतक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान सादिक निवासी रुड़की (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सादिक का रविवार शाम घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया था और तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक का फोन भी रविवार दोपहर से बंद आ रहा था। बताया गया कि वह देहरादून में फॉल सीलिंग का काम करता था।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button