उत्तराखंड
ब्रिगेडियर मौत के सभी आरोपी दबोच मे

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /देहरादून। चर्चित ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे 10वें आरोपित वैभव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी प्रमुख आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के वैभव फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे दबोच लिया।



