अपराधउत्तराखंड

रुद्रपुर में बुजुर्ग का शव मिला, हडकंप

  • रुद्रपुर। शहर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में 31 वाहिनी पीएसी की बाउंड्री और दशमेश द्वार के सामने एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत पड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा किया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की वास्तविक मौत का पता चल पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

    मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया। इसी दौरान भारत सेवा टीम भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और पुलिस के साथ मिलकर बुजुर्ग को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग की जांच करके उसे घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बहादुर सिंह कन्याल पुत्र त्रिलोक सिंह कन्याल, निवासी खटीमा के रूप में हुई है। इस संबंध में रुद्रपुर कोतवाली के उप निरीक्षक जीवन राम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

    बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। । मौके से पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ दवाइयों के पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग किसी बीमारी से ग्रसित हो सकता था।  हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और जांच पड़ताल जारी

    ← Back

    Thank you for your response. ✨

    है । 
Janadesh Express

Related Articles

Back to top button