उत्तराखंड

ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, तपोवन जियोथर्मल परियोजना के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

देहरादून। उत्तराखंड में भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को देखते हुए चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में जियोथर्मल ऊर्जा परियोजना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके लिए यूजेवीएनएल ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि चमोली जिले में प्रस्तावित भू-तापीय ऊर्जा परियोजना की योजना, विकास और क्रियान्वयन के लिए गठित समिति परियोजना के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करेगी। समिति तकनीकी, वित्तीय और वाणिज्यिक व्यवहार्यता का आकलन कर भू-तापीय ऊर्जा के प्रभावी दोहन तथा परियोजना के चरणबद्ध विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य में स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा भविष्य में ऊर्जा उत्पादन के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button