हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार 10 अगस्त सुबह चार बजे की बताई जा रही है. जीआरपी ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि यूपी के बनारस का रहने वाला सुरेश पुत्र राजकुमार रात में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अपने पांच बच्चों और पत्नी के साथ सो रहा था. सुबह 4.30 बजे जब राजकुमार की आंख खुली तो उसने देखा कि उसके एक बच्चा वीरू गायब है, जिसकी उम्र आठ माह है.
राजकुमार ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो देखा एक संदिग्ध महिला नजर आई. पुलिस के मुताबिक हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरी महिला ने बच्चे को चुराया है.
