अपराधदेश

बदलापुर में स्कूल वैन चालक गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /:ठाणे जिले के बदलापुर में गुरुवार को एक निजी स्कूल वैन चालक को नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक स्कूल के छात्रों को अनुबंध के तहत ले जाने वाली एक निजी वैन चलाता था।

पुलिस ने बताया कि वैन में छात्रा को स्कूल ले जाते समय 35 वर्षीय चालक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना की शिकायत मिलने के बाद बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अंबरनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त सैलेश काले ने जानकारी दी।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भी बदलापुर के एक स्कूल में दो छात्राओं के साथ एक परिचारक द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई थी, जिसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस मामले में आरोपी को बाद में जांच के दौरान जेल से ले जाते समय हुए एक कथित “एनकाउंटर” में गोली लगने से मौत हो गई थी।
पुलिस ने कहा है कि वर्तमान मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button