अपराधउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशव्यंग

नशे पर डांट बनी मौत की वजह: ग्रेटर नोएडा में छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंज़िल से लगाई छलांग

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /नॉएडा l:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में शनिवार तड़के एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने कथित तौर पर शराब पीने पर फटकार लगने के बाद हॉस्टल की चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान झांसी जिले के रहने वाले उदित सोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात उदित अपने दो दोस्तों चेतन और कुलदीप के साथ शराब पीकर नॉलेज पार्क-3 स्थित हॉस्टल लौटा था। नशे की हालत देखकर हॉस्टल प्रबंधन ने उसे कड़ी फटकार लगाई और घटना का वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया।
वीडियो देखने के बाद पिता ने फोन पर उदित को जमकर डांटा और उसे हॉस्टल से घर ले जाने की धमकी दी। इस पूरी घटना से उदित मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया। कुछ ही देर बाद उसने हॉस्टल की चौथी मंज़िल से छलांग लगा दी।
घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। छात्र की मौत ने एक बार फिर हॉस्टल जीवन, पारिवारिक दबाव और युवाओं की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button