उत्तराखंडदेशव्यापार

बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने महिला के साथ की 1.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी, झांसा देकर मांग लिया क्रेडिट कार्ड का OTP

अल्मोड़ा में एक महिला से बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने 1.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। ठगों ने क्रेडिट कार्ड का ओटीपी मांगकर ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि बैंक कार्रवाई के बजाय वसूली का नोटिस भेज रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /अल्मोड़ा। बैंक अधिकारी बन मुख्यालय निवासी एक महिला से ठगों ने एक लाख 31 हजार की ठगी कर ली है। अब पीड़ित ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुख्यालय निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसका कहना है कि अज्ञात नंबर से एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपित ने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताया। पीड़िता का कहना है कि ठग ने बैंक अधिकारी बन उनके क्रेडिट कार्ड का ओटीपी मांग लिया।पीड़िता ने बताया कि ठग के झांसे में आकर उन्होंने ओटीपी बता दिया। जिसके बाद ठगों ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख 31 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत उन्होंने बैंक को सूचित किया।


पुलिस को भी जानकारी दी। पीड़िता ने कहा कि बैंक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि अब बैंक ने एक लाख 53 हजार की वसूली का नोटिस भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button